सितारों से सजी अयोध्या की रामलीला 5 से होगी शुरू

अयोध्या। अयोध्या में फिल्मी सितारों की रामलीला 5 अक्टूबर से शुरू होगी। संस्कृति व पर्यटन मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। 5 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक रामलीला का आयोजन किया जायेगा। शाम को 7:00 बजे से रात 10:00 बजे तक दूरदर्शन पर लाइव दिखाई भी जाएगी। भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी कई भूमिका में नजर आयेंगे। रवि किशन परशुराम व जाने-माने अभिनेता विंदू दारा सिंह हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे। मालिनी अवस्थी माता शबरी वाह भाग्यश्री माता सीता की भूमिका में आएंगी। वहीं शाहबाज खान रावण का किरदार निभाएंगे।