किंग खान का बेटा आर्यन गिरफ्तार: होगा मेडिकल टेस्ट

मुंबई। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को एनसीबी ने रेव पार्टी में रेड के दौरान हिरासत में लिया था। वहीं, अब खबरें आ रही हैं अधिकारियों ने पूछताछ के बाद आर्यन को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई-गोवा क्रूज पर चल रही रेव पार्टी से जुड़े ड्रग्स केस में 8 लोगों को डीटेन किया गया था। जिसमें से आर्यन खान के अलावा 2 और लोगों की भी गिरफ्तारी हुई है। मीडिया रिपोट्र्स में बताया जा रहा है कि उन्हें मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाया गया है। दरअसल, मुंबई से गोवा जाने वाली क्रूज पर रेव पार्टी को लेकर एनसीबी के अधिकारियों को एक बड़ी टिप मिली थी। जिसके आधार पर ऑपरेशन चलाया। रेड के दौरान 8 लोगों को हिरासत में लिया था, जिसमें 2 महिलाएं शामिल थीं। मीडिया रिपोट्र्स में बताया जा रहा है क्रूज पर मौजूद लोगों के बीच एनसीबी के अधिकारी पैसेंजर बनकर पहुंचे थे, जहां पर उन्हें पता चला कि रेव पार्टी में लोग अलग-अलग जगहों पर ड्रग्स छुपा कर ला रहे थे।