अखिलेश यादव गिरफ्तार: सपा कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज

लखनऊ। सपा मुखिया अखिलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। श्री यादव लखीमपुर खीरी जाना चाहते थे। वहीं पुलिस ने कार्यकर्ताओं को तितर बितर करने के लिए लाठी चार्ज कर दिया है। सपा मुखिया को गिरफ्तार कर नजरबंद किया जा रहा है। पुलिस की लाठी चार्ज में कई कार्यकर्ता घायल भी हुए, हैं।