रेल कर्मियों की बल्ले-बल्ले: मिलेगा 78 दिन का बोनस

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे के नॉन गजटेट कर्मियों को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने त्योहारी तोहफा दिया है। केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में ऐसे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि गणना के आधार पर 72 दिन का बोनस दिया जाता है लेकिन इस बार छह अतिरिक्त दिन का बोनस मिलेगा। मतलब ये कि नॉन गजटेट कर्मियों को कुल 78 दिन का बोनस मिलेगा।
अनुराग ठाकुर के मुताबिक इसका फायदा 11 लाख 56 हजार ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा। इस फैसले से सरकार के 1,985 करोड़ रुपए खर्च होंगे। अनुराग ठाकुर ने बताया कि अति विषम परिस्थितयों के बावजूद सरकार ने बोनस देने का फैसला लिया है। इसके अलावा अनुराग ठाकुर ने टेक्सटाइल मिनिस्ट्री से भी जुड़े फैसले का भी ऐलान किया। उन्होंने बताया कि पीएम मित्र योजना को लॉन्च किया जाएगा। इसमें पांच साल में 4,445 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस योजना से टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज में बहुत बड़े बदलाव की उम्मीद है। अनुराग ठाकुर ने बताया कि इससे रोजगार के भी अवसर बढ़ेंगे।