प्रदेश में विकास यात्रा निरंतर जारी रहेगी: राजेन्द्र चौधरी

rajendra chaudhri 12 aug
लखनऊ। राजधानी में बड़ी संख्या में आए साइकिल यात्रियों को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि आज देश में प्रतिगामी सांप्रदायिक ताकतें अपना एजेण्डा चलाने की साजिशें कर रही हैं। हमारा भी एजेण्डा हैं कि चाहे जितना अवरोध पैदा हो हमारी विकास यात्रा निरंतर जारी रहेगी। हम विकास को जनता तक पहुंचाएगें। समाजवादी सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र के तमाम वादे सवा तीन साल के अंदर पूरे कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि हमारा नेतृत्व और राजनीतिक चरित्र अलग है। हम समता सम्पन्नता के लिए प्रतिबद्ध हैं। समाज और व्यवस्था को बदलना चाहते है। विरोधी ताकतें झूठ और अफवाह के बल पर जनता को गुमराह करती है, इनसे सतर्क रहना है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर 5 अगस्त से प्रारम्भ हुई साइकिल यात्रा का समापन बुधवार को पार्टी के जिला मुख्यालयों पर हुआ। इस दौरान प्रदेश भर में विकासखण्ड स्तर तक समाजवादी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी घर-घर पहुंचाने के लिए समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों, युवा प्रकोष्ठो के नौजवानों, विधायकों, सांसदों, मंत्रियों ने सप्ताह भर विभिन्न जनपदों में साइकिल यात्राएं की। राजधानी लखनऊ में शहर और जिले के सभी 9 विधान सभा क्षेत्रों से साइकिल यात्राएं निकली और इनका समापन समाजवादी पार्टी के जिला मुख्यालय में हुआ।