जानिए नवरात्रि में किन नियमों का करें पालन

फीचर डेस्क। नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत हो गई है। नवरात्रि के दौरान विधि- विधान से मां के 9 रूपों की पूजा- अर्चना की जाती है। नवरात्रि के दौरान मां को प्रसन्न करने के लिए भक्त व्रत भी रखते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के दौरान कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता है। नवरात्रि के दौरान हर किसी को व्रत भी नहीं रखना चाहिए।
नियम-
नवरात्रि व्रत में अधिक भोजन नहीं करना चाहिए। फल के अलावा आप कुट्टू का प्रयोग कर सकते हैं।
व्रत करने वाले को ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।
व्रती को काम, क्रोध, लोभ और मोह से दूर रहना चाहिए।
व्रत करने वाले को झूठ बोलने से बचना चाहिए और सत्य का पालन करना चाहिए।
व्रत करने वाले को मां दुर्गा की उपासना करने के बाद अपने ईष्ट देव का ध्यान लगाना चाहिए।
व्रत में बार-बार जल पीने से बचना चाहिए और गुटखा, तंबाकू आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।