भारतीय सांस्कृतिक महोत्सव में दिखेगी देश की कला संस्कृति

लखनऊ। भारतीय सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारम्भ 17 अक्टूबर 2021 को किया जायेगा। रेनबो सेवा ट्रस्ट की ओर से 15 दिवसीय महोत्सव में भारत की कला संस्कृति देखने को मिलेगी। शुक्रवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश राज गुप्ता ने बताया कि ट्रस्ट एक उत्कृष्ट समाजसेवी संस्था है। वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट को बढ़ावा देने, भारत में लुप्त हो रही कला संस्कृति को बचाने और विभिन्न राज्यों की हस्तशिल्प कला को प्रोत्साहन के लिए 17 अक्टूबर 2021 से 01 नवंबर 2021 तक ये महोत्सव लगाया जा रहा है।
17.10.2021 को शाम 6 बजे महापौर श्रीमती संयुंक्ता भाटिया महोत्सव का शुभारंभ करेंगी । ये महोत्सव झूलेलाल वाटिका निकट हनुमान सेतु मन्दिर में आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव की थीम महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत है।।इसके अंतर्गत ग्रामीण एवं शहरी विकास हम कहा है और कहां जाना है, पर्यावरण सुरक्षा समस्या व समाधान,महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण बाल विकास बेटी पढ़ाओं बेटी बचाओं, ज्वलंत समस्यायें कैसे हो परिवर्तन दिशा दशा एवं नज़ारें, शिक्षा स्वास्थ्य एवं खेल समाजिक प्रगति के आधार स्तम्भ, जनसंख्या वृद्धि, भिक्षावृत्ति, वेष्यावृत्ति रोकना कैसे कहां क्या, कृषि और ग्रामोद्योग, उ0प्र0 के पौराणिक धर्मस्थलों नदियों तालाबों कुओं को विकसित व पूर्नजीवित करना, विकलांग, विधवा वृद्ध महिलायें एवं पुरूषों को आत्मनिर्भर और आत्मसम्मान दिलाने का प्रयास करना उ0प्र0 व देश की लुप्त हो रही कलाओं एवं संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्धन के कार्यक्रम होंगे । इसके साथ खेल खो-खो, रेसलिंग अन्य प्रतियोगितायें भी महोत्सव में होंगी। इस महोत्सव में बाल रत्न सम्मान, महिला सम्मान, लखनऊ रत्न सम्मान एवं अन्य सम्मानों से सम्मानित किया जायेगा।