ड्रैगन की हुंकार: युद्ध हुआ तो हारेगा भारत

डेस्क। चीन के साथ सीमा विवाद 13राउंड की वार्ता के बाद भी सुलझा नहीं है। इसके चलते दोनों देश के बीच अब भी तनाव बना हुआ है। इस बीच चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने भारत को हेकड़ी दिखाते हुए विवादित टिप्पणियां की हैं। धमकी भरे अंदाज में अपने एक लेख में ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है, ‘नई दिल्ली को एक बात साफ समझनी चाहिए कि उसे बॉर्डर उस तरह से नहीं मिलेगा जिस तरह से वह चाहता है। अगर भारत युद्ध शुरू करता है तो वह निश्चित तौर पर हार जाएगा। चीन द्वारा किसी भी राजनीतिक पैंतरेबाज़ी और दबाव की अनदेखी की जाएगी। अखबार ने चीन को भारत से डील करने के लिए दो सुझाव दिए है। पहली बात तो यह कि भारत चाहे कितनी भी कोशिश करे, चीनी क्षेत्र चीन है और हम इसे कभी नहीं छोड़ेंगे। धैर्य रखनी दूसरी बात है। बदलते हालात को देखते हुए चीन को हर तरह के सैन्य संघर्ष के लिए तैयार रहना चाहिए लेकिन शांति बनाए रखने की पूरी कोशिश करनी चाहिए।