व्यापारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

उन्नाव। जन व्यापारी उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश महामंत्री रोहिताश्व दीक्षित व जिलाध्यक्ष अंकुर जैन के नेतृत्व में व्यापारियों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने नवाबगंज के नवागत उप जिलाधिकारी सुमित यादव जी से शिष्टाचार मुलाकात किया।व्यापारियों ने नवागत उपजिलाधिकारी श्री यादव को पुष्प गुच्छ भेंट कर सभी ने एक स्वर में स्वागत किया।इस दौरान जन व्यापारी उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष अंकुर जैन ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उपजिलाधिकारी सुमित यादव जी ने सभी का धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारी तरफ से व्यापारियों का हर सम्भव सहयोग किया जाएगा। साथ ही उनकी समस्याओं का निदान किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मो अकील मलिक, जयदीप सिंह, संजय वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, सरदार सतपाल सिंह जी जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बाहुबली जैन जिला उपाध्यक्ष,हसन अब्बास जिला उपाध्यक्ष, एकाउंटेंट धर्म वीर सिंह जिला उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता जिला महामंत्री नितीश जैन जिला मिडिया प्रभारी, मनीष गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष, मयंक गुप्ता मौजूद रहे।