पूर्व पीएम मनमोहन एम्स में भर्ती: स्वास्थ्य मंत्री ने लिया हाल

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का स्वास्थ्य जल्द ठीक होने की कामना की। मनमोहन सिंह को बुधवार शाम अचानकर तबीयत बिगडऩे के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ और चेस्ट कंजेशन की शिकायत थी। पीएम मोदी ने गुरुवार को ट्वीट किया, ‘मैं डॉक्टर मनमोहन सिंह जी के जल्द ठीक होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’ इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भी मनमोहन सिंह से मिलने के लिए एम्स पहुंचे थे।