सपा की राज्य कार्यकारिणी का गठन: 72 सदस्य नामित

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से आज 72 सदस्यीय उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल सहित डॉ0 फिदा हुसैन अंसारी, श्री जयशंकर पाण्डेय तथा जगपाल दास गुर्जर को उपाध्यक्ष, श्री राजकुमार मिश्रा को कोषाध्यक्ष, श्री राज नारायण बिंद को प्रमुख महासचिव तथा श्री श्यामलाल पाल एवं पूर्व मंत्री श्री तिलक चंद्र अहिरवार को महासचिव नामित किया गया है। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में 24 सचिव, 40 सदस्य नामित किये गये है। कार्यकारिणी में समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।