यूपी कांग्रेस ने की रीता जोशी के बयान की निंदा

लखनऊ। भाजपा सांसद डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी द्वारा यह कहे जाने पर कि कांग्रेस में उनको सम्मान नहीं मिला, इस पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष सतीश अजमानी पूर्व विधायक, पूर्व विधायक सर्वश्री गजराज सिंह, दीपक कुमार, नेकचन्द पाण्डेय, भूधर नारायण मिश्रा, हाफिज मोहम्मद उमर, राम जियावन, अम्बिका सिंह, सुरेन्द्र सिंह, नसीम अहमद, भगवती प्रसाद चौधरी, माधव प्रसाद, श्यामकिशोर शुक्ला, फूल कुँवर, वंशी सिंह पहाडिय़ा, नरेन्द्रपाल वर्मा, सुरेन्द्र कपिल तथा श्री अमिताभ अनिल दुबे ने अपने एक संयुक्त बयान में कहा केन्द्र में मंत्री बनना है तो आर. एस. एस. का प्रचार कीजिए, जिसका कि आप जिन्दगी भर विरोध करती रहीं, गांधी परिवार या कांग्रेस का झूठा प्रचार करके नहीं। कांग्रेस ने आपको क्या नहीं दिया, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया, उत्तर प्रदेश कांग्रेस का दो बार प्रदेश अध्यक्ष बनाया, विधायक बनाया, लोकसभा का टिकट दिया, आपके भाई विजय बहुगुणा को उत्तराखण्ड का मुख्यमंत्री बनाया।