दिल्ली में 23-24 को फिर होगी बारिश

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 221 अंक रहा, जो खराब श्रेणी में है। बारिश के बाद बीते दो दिन से यह 70 अंक से कम था। आने वाले दिनों में भी इसके खराब श्रेणी में ही रहने की संभावना है। इसके अलावा 23 और 24 अक्टूबर को हल्की बौछारें पड़ सकती है, साथ ही धीरे-धीरे यहां ठंड बढ़ती जाएगी। इस हफ्ते के आखिर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है।
जानकारी के मुताबिक अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान उमस 91 फीसदी रही। दिन में तेज धूप खिली रही, जिससे उमस और हल्की गर्मी रही। गुरुवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिन अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री तक कम 30 डिग्री के आसपास रहेगा।