पीएम मोदी का सुबह 10 बजे संबोधन आज

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में जीत के मुहाने पर खड़े भारत ने महज 9 महीने में 100 करोड़ से अधिक टीकाकरण कर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। टीकाकरण को लेकर इस उपलब्धि के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस बात की सूचना दी है कि पीएम मोदी आज सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। हालांकि, संबोधन का मुख्य विषय क्या होगा, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। मगर माना जा रहा है कि वह कोरोना के खिलाफ जंग में देश को नया संदेश देंगे।