प्रियंका ने लगाई वादों की झड़ी: प्रतिज्ञा यात्रा शुरू

बाराबंकी। यूपी चुनाव का बिगुल बजने से पहले कांग्रेस ने प्रदेश में प्रतिज्ञा यात्रा (हम वचन निभाएंगे) शुरू की। तीन शहरों से होकर गुजरने वाली इस यात्रा को प्रियंका गांधी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान किसान, महिला युवा और बेरोजगारों को अपने एजेंडे के केंद्र बिंदु में रखकर प्रियंका गांधी ने वादों का झड़ी लगा दी। बाराबंकी से शुरू हुई कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी ने सात प्रतिज्ञाओं का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अगर सत्ता में आती है तो लड़कियों को स्मार्ट फोन और स्कूटी दी जाएगी, जबकि किसानों का पूरा कर्जा माफ कर दिया जाएगा। कोरोना काल के दौरान का बिजली का बिल माफ कर दिया जाएगा, जबकि बाद के बिजली के बिल का आधा पैसा माफ किया जाएगा। शनिवार को कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा की शुरुआत करने बाराबंकी पहुंची प्रियंका गांधी ने महिलाओं से भी बातचीत की। प्रियंका गांधी बाराबंकी के एक कृषि फार्म में महिला किसानों से उनके कामकाज और उनके रहन-सहन को जाना। प्रियंका गांधी ने यह जानने की कोशिश की कि मैं उनकी कामकाजी परिस्थितियों को समझना चाहती हूं कि वे अपनी बेटियों की परवरिश कैसे कर रही हैं और क्या वे उन्हें शिक्षित करने में सक्षम हैं।