दूसरों दलों के कई लोग सपा में शामिल हुए

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष आज बस्ती जनपद से ब्लाक प्रमुख बहादुरपुर राम कुमार ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ भाजपा छोडक़र समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए आज रायबरेली के वरिष्ठ भाजपा नेता तथा पूर्व विधायक श्री शिव गणेश लोधी के पुत्र श्री राहुल लोधी के साथ सर्वश्री रामऔतार, अजय कुमार शुक्ल, उमाशंकर लोधी, राजेश कुमार त्रिपाठी साथियों सहित भाजपा छोडक़र समाजवादी पार्टी के सदस्य बन गए। रायबरेली स्थित न्यू स्टैंर्डउ ग्रुप ऑफ़ स्कूल, रायबरेली के प्रबंधक डॉ0 शशिकान्त शर्मा अपने समर्थकों सर्वश्री डॉ0 अरूण चैधरी, डॉ0 एस.के. पाण्डेय, डॉ0 नीरज सिंह, शीला सिंह, अजीत चौधरी कन्नौजिया, मो0 असद, अमरजीत सिंह सहित सैकड़ों प्रमुख लोगों के साथ सपा में शामिल हुये। श्री राहुल विश्वकर्मा सदस्य जिला पंचायत महराजगंज बसपा छोड़ कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। समाजवादी पार्टी में शामिल हुए सभी प्रमुख नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सन् 2022 के विधान सभा चुनावों में समाजवादी पार्टी को बहुमत से जिताने तथा श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।