आईएमए की बैठक: डा.विपिन शुक्ला बने अध्यक्ष

देवरिया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की बैठक डॉ.खुर्शीद अहमद के आवास पर हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से डॉ. विपिन बिहारी शुक्ला को अध्यक्ष और डॉ. दाउद अंसारी सचिव उपाध्यक्ष डॉ. दिव्या त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष डॉ. अरविंद मिश्रा, संयुक्त सचिव डॉ. नवेंदू राय व डॉ. अश्वनी पांडेय चुने गए। डॉ. खुर्शीद अहमद डॉ. विपिन बिहारी शुक्ला डॉ. दाउद अंसारी और डॉ.एचसी अरोरा, डॉ. कमलेश अग्रवाल की देखरेख में हुए चुनाव में कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ. अनिरुद्ध सिंह, डॉ.संजीव अग्रवाल, डॉ. पवन त्रिपाठी, डॉ.करन करार, डॉ. अभिषेक सिंह को चुना गया। इस दौरान डॉ. उमेश चंद्र, डॉ. रणधीर सिंह, डॉ. शोभा शुक्ला, डॉ. संतोष आनंद, डॉ. जीएन पांडेय, डॉ. समीर यादव, डॉ. आरएस मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।