अयोध्या। भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा। इस दौरान आज रामपैड़ी के 32 घाटों पर 9 लाख और अयोध्या के बाकी हिस्सों में 3 लाख दीये जलाए गए। इस आयोजन को देखने के लिए गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉड्र्स की एक टीम भी अयोध्या पहुंच गई है। विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए मिट्टी के एक दीए को कम से कम पांच मिनट तक जलाना होगा। भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम के लिए प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच चुके हैं। दीपोत्सव के मुख्य अतिथि केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी हैं।
दीयों की जगमग में डूबी अयोध्या
![](https://www.jansandesh.com/wp-content/uploads/2021/11/PHOTO-2021-11-03-19-21-38.jpg)