सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी ने शुरु की यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी

श्यामल मुखर्जी, गाजियाबाद । सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिये जनसम्पर्क अभियान शुरू कर दिया है। इस कडी में साहिबाबाद प्रत्याशी सुजीत तिवारी ने करहैडा कालोनी मे एक जनसभा का आयोजन किया जिसमें सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने जनता को सम्बोधित करते हुए बताया की साहिबाबाद विधानसभा दिल्ली के इतने नजदीक होने के बाद भी अभी तक विकास को तरस रही है। यँहा लडकियों के लिये अभी तक कोई डिग्री कालिज नही है, सरकारी अस्पताल नही है।अगर आप लोग सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुजीत तिवारी का साथ देगे, तो हम यँहा की आवाज युपी विधानसभा में पहुँचायेंगे।सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के संस्थापक सतेन्द्र यादव ने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि युपी की पुर्ववर्ती सरकारो ने इस विधानसभा के लिये कुछ भी नही किया है, स्थिति पहले से बदतर हुई है। जनसभा को सम्बोधित करते हुए सुभाषवादी प्रत्याशी सुजीत तिवारी ने भी जनसभा को सम्बोधित किया और छठ पुजा से सम्बंधित समस्याओं को सुना। सुजीत तिवारी ने इन समस्याओं के संदर्भ मे तुरन्त कार्यवाही करने के लिये पुर्वाचल समाज के लोगो को पुर्ण आश्वासन दिया।ज्ञात रहे सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव द्वारा कुछ दिन पुर्व ही सुजीत तिवारी को साहिबाबाद विधानसभा का प्रत्याशी घोषित किया गया था, जिसके बाद पूर्वांचल समाज के लोगो का रूझान सुजीत तिवारी की तरफ दिखाई दिया है।इसके बाद पूर्वाचंल समाज के लोगो द्वारा उन्हे आशान्वित किया गया, कि सम्पूर्ण पूर्रवांचल समाज उनके साथ है। और आगामी विधानसभा चुनाव मे उन्हे भारी मतो से जिताने की कोशिश करेगा।जनसभा के दौरान लोगो ने सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव और साहिबाबाद विधानसभा प्रत्याशी सुजीत तिवारी का भव्य स्वागत किया।इस सभा मे मुख्य रुप से राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, संस्थापक सतेन्द्र यादव, अवधेश कुमार, कमल यादव बाबु, अनिल सिन्हा, संजय श्रीवास्तव, रूमा झा, सुनीता चौहान, बाला देवी, डोली संजय श्रीवास्तव, सुरेन्द्र भारती, अशोक मिश्रा, कामाख्या मिश्रा, यति गिरी, राजेश श्रीवास्तव समेत सैकडो लोग जनसभा में मौजुद रहे।