आशा कार्यकर्ताओं ने की प्रियंका से मुलाकात

लखनऊ। शाहजहांपुर की आशा कर्मचारियों ने आज कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी से मुलाकात की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में पुलिस ने आशा कर्मचारियों से मारपीट की थी जिसमें कई महिलाएं घायल हो गयीं थीं। अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलना चाहती थीं आशा कर्मचारी। लखनऊ आवास पर पीडि़त आशा कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल प्रियंका गांधी मुलाकात की और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।