यूपी सपा मजदूर सभा के अध्यक्ष बने राम सिंह

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा समाजवादी मजदूर सभा उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष श्री राम सिंह पुत्र श्री देवराज निवासी सी/11 एल.डी.ए. कॉलोनी ट्रान्सपोर्ट नगर लखनऊ को नामित किया गया है। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में श्री अयूब खां ‘गुड्डू‘ निवासी ग्राम गुण्डा कलां पोस्ट मुगलसराय जनपद चंदौली तथा श्री विनोद कुमार श्रीवास्तव निवासी 15/ए आवास विकास कॉलोनी जनपद गोण्डा को विशेष आमंत्रित सदस्य नामित किया गया है। समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दिग्विजय सिंह ‘देव‘ द्वारा समाजवादी छात्र सभा की राज्य कार्यकारिणी में श्री जाहिद गाजी निवासी मो0 पनवाडी गद्दी चौक जनपद बदायूं को प्रदेश सचिव नामित किया गया है।