गोरखपुर। सरया गांव में बुधवार की दोपहर दिल दहला देने वाली घटना हुई। एक पिता ने पांच और सात साल के अपने दो मासूम बच्चों के साथ आग लगाकर जान दी। एक साथ तीन लोगों की मौत की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रथमदृष्टया घटना के पीछे कारण गृहकलह बताया जा रहा है। पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था और पत्नी मायके चली गई थी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। गीडा क्षेत्र के सरया निवासी लालचंद कन्नौजिया का 36 वर्षीय पुत्र मदन कन्नौजिया बुधवार को दोपहर एक बजे के आसपास घर के अंदर अपनी सात साल की बेटी अन्नपूर्णा व पांच साल के बेटे शेषनाथ को कमरे में बुलाया और अंदर से दरवाजा बंद कर एलपीजी सिलेंडर की गैस खोल दी। इससे गैस पूरे कमरे में फैल गई। इसके बाद आग लगा ली। घर से धुआं निकलने पर परिवार के अन्य लोगों को जानकारी हुई। दरवाजा तोडक़र उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। तीनों की सांसें थम गई थीं। मृतक के भाई मोहन कन्नौजिया ने पुलिस को सूचना दी।
गृहकलह: पिता ने दो बच्चों सहित खुद को किया स्वाहा
![](https://www.jansandesh.com/wp-content/uploads/2015/08/fire-pic.jpg)