कलह: महिला 5 बेटियों के साथ कुंए में कूदी

कोटा। घरेलू कलह से परेशान एक महिला ने कुएं में कूदकर जान दे दी। वह अपने साथ अपनी पांच बेटियों को भी कुएं में लेकर कूदी थी। बताया जाता है कि महिला का उसके पति के साथ आए दिन झगड़ा होता रहता था। इसी बात से तंग आकर महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना राजस्थान के कोटा की है।
जानकारी के मुताबिक कोटा में कालियाखेड़ी बंजारों का गांव है। दैनिक भास्कर के मुताबिक यहां रहने वाले शिवलाल की पत्नी बादामी देवी का उसके साथ अक्सर झगड़ा होता रहता था। इसी बात से तंग आकर बादामी देवी ने अपनी जान देने का फैसला किया। शिवलाल के मुताबिक घटना वाले दिन वह दोपहर 12 बजे वह घर से बाहर चला गया था। वह शाम को भी नहीं लौटा था। रात में उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर लिया। बताया जाता है कि जिस वक्त बादामी देवी कुएं में कूदी उसकी दो बेटियां 14 वर्षीय अंजली और 7 वर्षीय पूनम घर से बाहर थीं। इसके चलते इन दोनों की जान बच गई।