पीके बोले: कैंडल-ट्विटर से मोदी को हराना मुश्किल

नई दिल्ली। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पार्टी पर फिर जुबानी हमला किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बिना भी भारत में विपक्ष संभव है। पीके ने कांग्रेस को सलाह देते हुए कहा कि अगर पार्टी को बचाना है तो गांधी परिवार से बाहर के किसी नेता को लोकतांत्रिक तरीके से अध्यक्ष चुनें।साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए यह भी कहा है कि एक ट्वीट और कैंडिल मार्च के जरिए आप भाजपा को हरा नहीं सकते हैं। इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में प्रशांत किशोर ने 2024 के आम चुनावों में विपक्ष के लिए भाजपा से मुकाबला करने के लिए अपना ब्लू प्रिंट भी पेश किया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी के बिना भाजपा विरोधी मोर्चा बनाना संभव है। प्रशांत किशोर ने कहा कि 1984 के बाद कांग्रेस को अकेले एक भी लोकसभा चुनाव में जीत मिली है। बीते दस साल में कांग्रेस को 90 प्रतिशत चुनावों में हार मिली है। कांग्रेस नेतृत्व को हार की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। पीके ने कहा कि मैं लगभग कांग्रेस जॉइन कर लिया था।