केजरीवाल बोले: कांग्रेस नेता जोकर हैं

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि पंजाब कांग्रेस बिखर कर एक सर्कस बन चुकी है। उन्होंने पंजाब कांग्रेस के नेतओं को ‘जोकर’ तक कह डाला है। अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) अपनी पकड़ मजबूत करने में लगी हुई है जिसके तहत वह लगातार सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमले बोल रही है। केजरीवाल ने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब में बेहद कमजोर सरकार है जो लोगों को सुरक्षा और ईमानदार शासन नहीं दे सकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता आपस में ही लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा पंजाब कांग्रेस बिखर कर एक सर्कस बन चुकी है और इसके सभी नेता एक ‘जोकर’ की तरह व्यवहार कर रहे हैं। पंजाब कांग्रेस पूरी तरह से एक सर्कस बन चुकी है और इसके सभी नेता जोकर हैं।