अमेठी में बीजेपी महिला मोर्चा का सम्मेलन

अमेठी। रविवार को यहां भाजपा महिला मोर्चा का जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में महापौर,नगर निगम-लखनऊ श्रीमती संयुक्ता भाटिया, विशिष्ट अतिथि श्रीमती रमा सिंह ,महिला मोर्चा पदाधिकारी,जिला पदाधिकारी एवं अमेठी की तमाम महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम जिलाध्यक्ष बीजेपी अमेठी दुर्गेश त्रिपाठी की देखरेख में हुआ। महिला मोर्चा अमेठी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती आशा बाजपेयी,संचालन जिलामहामंत्री श्रीमती गीता सिंह व आयोजन जिला उपाध्यक्ष श्रीमती प्रज्ञा बाजपेयी ने किया। कार्यक्रम में मोर्चा अभियान प्रमुख एवं जिला महामंत्री सुधांशू शुक्ल भी मौजूद रहे। सम्मेलन में महिला अधिकारों के अलावा सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गयी।