आप का पंजाब में दांव: भगवंत मान पर लगेगी मुहर

डेस्क। पंजाब विधानसभा चुनाव में लगातार बाहरी होने का आरोप झेल रही आम आदमी पार्टी जल्दी ही बड़ा कार्ड चल सकती है। सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी की ओर से सीएम कैंडिडेट के तौर पर भगवंत के नाम का ऐलान किया जा सकता है। यदि ‘आप’ की ओर से सीएम फेस का ऐलान होता है तो वह कांग्रेस, भाजपा गठबंधन को घेरने की स्थिति में होगी, जिनकी ओर से अब तक सीएम फेस का ऐलान नहीं किया गया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस बात पर सहमति बनती दिख रही है कि भगवंत मान के नाम का सीएम फेस के तौर पर ऐलान कर दिया जाए। भगवंत मान संगरूर सीट से सांसद हैं और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।