कंगना बोलीं: पीएम के साथ बर्ताव शर्मनाक

मुंबई। कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पंजाब में हुई घटना को शर्मनाक बताया है। कंगना ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि प्रधानमंत्री पर अटैक हर भारतीय पर अटैक है। उन्होंने लिखा है कि पंजाब आतंकी गतिविधियों का गढ़ बनता जा रहा है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को पंजाब के फिरोजपुर में करीब 20 मिनट तक जाम में फंसे रहे थे। कुछ किसान प्रदर्शनकारियों ने हाईवे जाम कर रखा था। इसे पीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है। इस घटना पर कंगना ने नाराजगी जताई है।