मुंबई की मेयर बोलीं: लग सकता है मिनी लॉकडाउन

मुंबई। कोरोना के दैनिक मामले 20 हजार के करीब है। ऐसे में हर किसी के मन में एक सवाल उठ रहा है कि क्या देश की आर्थिक राजधानी में लॉकडाउन लगाने की तैयारी है। ऐसा इसलिए कि शहर की मेयर किशोरी पेडनेकर ने हाल ही में कहा था कि अगर शहर के दैनिक मामले 20 हजार के आंकड़े छूते हैं तो हम लॉकडाउन लगाने पर विचार करेंगे। मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि मुंबई में पूर्ण लॉकडाउन लगाने की अभी कोई योजना नहीं है। हालांकि, उन्होंने मिनी लॉकडाउन की बात कही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समय-समय पर प्रतिबंध लगा रही है। शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए पेडनेकर ने कहा, “पूर्ण लॉकडाउन की कोई संभावना नहीं है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि लोग हमें ऐसा करने के लिए मजबूर करें। राज्य और शहर में मामले निश्चित रूप से बढ़ रहे हैं और कुछ महत्वपूर्ण निर्णय की उम्मीद है। राज्य सरकार द्वारा आज लिया जाएगा।”