पूर्व मंत्री रामवीर ने छोड़ा हाथी का साथ

डेस्क। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बसपा सुप्रीमो मायावती को एक और झटका लगा है। बसपा सरकार में मंत्री रहे सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उपाध्याय के समाजवादी पार्टी (सपा) या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की अटकलें तेज हो गयी हैं। बसपा के प्रमुख ब्राह्मण नेताओं में शामिल उपाध्याय ने बसपा सुप्रीमो मायावती को भेजे अपने त्यागपत्र में पार्टी के अपने सिद्धांतों से भटकने को वजह बताते हुये पार्टी छोड़ दी। उन्होंने त्यागपत्र में कहा कि वह पिछले 25 वर्ष से बसपा के सक्रिय सदस्य रहे और पार्टी के लगातार घटते जनसमर्थन के लिये आगाह भी किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने इसकी समीक्षा नहीं की।