महाराष्ट्र में कोरोना विस्फोट: नए केस 50 हजार के पास

मुंबई। कोरोना की तीसरी लहर के बीच महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 43 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। इसके अलावा 19 मौतें दर्ज हुई हैं। इसके अलावा राज्य में ओमिक्रॉन के 238 ताजा मामले दर्ज हुए हैं। राज्य में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 2 लाख 61 हजार पार हो गए हैं। महाराष्ट्र राज्य में कोरोना के 43211 नए केस सामने आए। जबकि 33356 मरीज ठीक होकर घर लौटे। इस तरह राज्य में अब कोरोना के 261658 केस एक्टिव हैं। इसके अलावा माया नगरी मुंबई में शुक्रवार को 11,317 ताजा कोविड-19 मामले दर्ज किए गए। प्रदेश में कोरोना से कुल 19 लोगों की मौत हुई, अकेले मुंबई में नौ मरीजों ने दम तोड़ा।