नरसिंहानंद ने बंद किया भोजन: सत्याग्रह रहेगा जारी

डेस्क। धर्म संसद मामले में पुलिस एक्शन के बाद यति नरसिंहानंद का विरोध कम नहीं हुआ है। अस्पताल में भी केवल रस आहार पर उनका अनशन जारी है। उनका कहना है कि यह लड़ाई लंबी है और वह रस आहार लेकर सत्याग्रह को तब तक जारी रखने का ऐलान किया, जब तक जितेंद्र त्यागी उर्फ वसीम रिजवी की रिहाई नहीं हो जाती। कहा कि सन्तो पर दर्ज मुकदमे वापस होने चाहिए। धर्म संसद पर हरिद्वार, काशी, प्रयाग समेत देश के कई भागों में 16 जनवरी रविवार को प्रतिकार सभा आयोजित की गई। जबकि, 22 जनवरी को अलीगढ़ में होने वाली धर्म संसद में आगे की रणनीति बनाई जाएगी। प्रबोधानंद गिरी ने कहा कि जो भी सनानत धर्म और संस्कृति को मानते हैं वह भी प्रतिकार करना शुरू कर दें।