जाह्नवी कपूर ने शेयर की फोटो: फैंस हुए बेताब

फीचर डेस्क। अपनी खूबसूरती और क्यूट अंदाज से फैन्स के दिलों पर राज करने वालीं एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। जाह्नवी कपूर के सोशल मीडिया पोस्ट्स अक्सर वायरल हो जाते हैं, जहां फैन्स को उनके फोटोज और वीडियोज खूब पसंद आते हैं। इस बीच रविवार को भी जाह्नवी कपूर ने अपने कुछ फोटोज शेयर किए हैं। इन फोटोज में जाह्नवी एक ब्यूटी प्रोडक्ट की मदद से अपनी स्किन का ख्याल रखने की बात कह रही है। हालांकि फैन्स को उनके बिकिनी फोटो खूब पसंद आ रही है। वहीं इस पोस्ट पर जाह्नवी की बहन खुशी कपूर ने भी कमेंट किया है, लेकिन उन्होंने एक सवाल पूछा है। दरअसल रविवार को इंस्टाग्राम पर जाह्नवी कपूर ने अपने कुछ फोटोज शेयर किए। इन फोटोज में एक ओर जहां वो एक ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करती दिख रही हैं तो वहीं दूसरी ओर वो अपनी ब्यूटी को भी फ्लॉन्ट कर रही हैं। जाह्नवी के फोटोज में उनके बिकिनी फोटोज भी शामिल हैं। जो तेजी से वायरल हो रहे हैं।