सपा छात्र सभा में 12 पदाधिकारी मनोनीत

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा यादव द्वारा समाजवादी छात्र सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 12 पदाधिकारी नामित किये गये है। पदाधिकारियों में 5 सचिव 5 सदस्य एवं 2 विशेष आमंत्रित सदस्य हैं।
समाजवादी छात्र सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव श्री मो0 इरशाद शेख (बहराइच), श्री दुष्यंत राजपूत (हमीरपुर), श्री विवेक कुमार रिशु (कौशाम्बी), श्री बजरंगबली मौर्य (सिद्धार्थनगर), श्री राजेश यादव (कुशीनगर), एवं राष्ट्रीय सदस्य श्री सरदार कमलजीत सिंह (शाहजहांपुर), श्री सुनील कुमार यादव (प्रतापगढ़), श्री आदित्य यादव (गोरखपुर), श्री श्रीकांत भुर्जी (फतेहपुर), श्री अरविंद सिंह (सोनभद्र), तथा विशेष आमंत्रित सदस्य श्री हर्ष कटियार (कानपुर देहात), श्री सत्यवीर सिंह (मुरादाबाद) को नामित किया गया है।