प्रियंका बोलीं: मोदी से पूछिये शादी के बारे में

डेस्क। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी ने मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। उन्होंने संवाद में पूछे गए सवालों का बेबाकी से जवाब दिया। हस्तिनापुर सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार एवं फिल्म अभिनेत्री अर्चना गौतम पर टिप्पणी करने वालों पर प्रियंका गांधी ने पलटवार भी किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी से शादी के बारे में क्यों नहीं सवाल किया जाता। उनसे भी पूछना चाहिए कि कब और किससे शादी करेंगे। महिलाओं से ही क्यों इस तरह के वाल पूछे जाते हैं। पुरुषों से ऐसे सवाल क्यों नहीं पूछे जाते।