शिवसेना से लड़ेंगे भगवान शर्मा

डेस्क। पूर्व विधायक गुड्डू पंडित उर्फ भगवान शर्मा एक बार फिर डिबाई से मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। इस बार वह शिवसेना की तरफ से चुनाव लड़ेंगे। बाहुबली नेता की छवि वाले गुड्डू पंडित अभी तक कई पार्टियों में रहे हैं। रालोद, बसपा के साथ ही समाजवादी पार्टी के साथ भी गुड्डू पंडित रह चुके हैं। उन्हें दबंग नेता अमरमणि त्रिपाठी का करीबी माना जाता है। ब्राह्मण होने के नाते पार्टियों में उनके लिए दरवाजे खुले रहे हैं। बसपा और रालोद के बाद इसी महीने गुड्डू पंडित ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा था। हालांकि बसपा और रालोद से पहले भी वह सपाई रहे थे। गुड्डू पंडित इससे पहले शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान 2 जनवरी को दिल्ली पहुंचकर सपा में शामिल हो गए थे।