स्वर कोकिला की हालत में सुधार: आईसीयू में इलाज जारी

मुंबई। लता मंगेशकर की सेहत में अब सुधार देखने को मिल रहा है। रविवार को डॉक्टर प्रतीत सामदानी ने लता मंगेशकर की सेहत को लेकर अपडेट जारी करते हुए बताया कि उनकी सेहत में अब काफी सुधार देखने को मिल रहा है। कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद लता मंगेशकर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था और आईसीयू में एडमिट किए जाने के बाद लता दीदी के फैंस काफी ज्यादा चिंतित थे। हालांकि ताजा हेल्थ अपडेट के मुताबिक अब लता मंगेशकर की तबीयत में सुधार बताया जा रहा है। डॉक्टर प्रतीत सामदानी पूरी टीम के साथ मिलकर लता मंगेशकर की देखभाल और इलाज कर रहे हैं। डॉक्टर प्रतीत ने बताया कि कल की तुलना में लता मंगेशकर की सेहत में काफी सुधार है। हालांकि वह अभी भी इंटेन्सिव केयर यूनिट से बाहर नहीं हैं।