वीरता पुरस्कार का एलान: नीरज को मिलेगा परम विशिष्ट सेवा मेडल

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के बल पर गोल मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस से एक रोज पहले केंद्र सरकार ने 384 लोगों को वीरता पुरस्कार देने का ऐलान किया है। मंगलवार को गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ओर से वीरता पुरस्कारों के नामों की मंजूरी दे दी गई है। इस लिस्ट में कुल 384 लोगों के नामों का ऐलान हुआ है। सरकार की ओर से जारी इस लिस्ट में टोक्यो ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का नाम भी शामिल है।