शिवसेना ने बीजेपी को बताया नव हिन्दुत्ववादी

मुंबई। भाजपा और शिवसेना के बीच हिंदुत्व को लेकर जंग जारी है। दोनों ही दल खुद को दूसरे से बड़े हिंदुत्ववादी के तौर पर प्रोजेक्ट करने की कोशिश में हैं। इस बीच शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि भाजपा तो नव हिंदुत्ववादी है। उन्होंने कहा, ‘शिवसेना देश की पहली ऐसी पार्टी है, जिसने हिंदुत्व के मुद्दे पर चुनाव लड़ा था। भाजपा तो नव हिंदुत्ववादी है। उन्हें इतिहास का ज्ञान ही नहीं है। शायद किसी ने उनकी इतिहास के किताब के पन्ने फाड़ दिए हैं। लेकिन समय-समय पर हम उन्हें जानकारी देते रहे हैं।’ इससे पहले संजय राउत ने सोमवार को भी भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा था कि यदि बाबरी विध्वंस के बाद शिवसेना उत्तर भारत में चुनाव लड़ती तो उसका पीएम होता।