स्वामी का वार: आरपीएन केवल पडरौना के नेता

लखनऊ। आरपीएन सिंह के कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामने के बाद उम्मीद जताई जा रही है उनकी पत्नी सोनिया सिंह पडरौना से स्वामी प्रसाद मौर्या के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं। राजनीतिक गलियारों में आरपीएन के पार्टी परिवर्तन को पिछले दिनों पाला बदलकर भाजपा से समाजवादी पार्टी में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्या के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है। आरपीएन स्वामी को 2009 का लोकसभा चुनाव हरा चुके हैं। मंगलवार को आरपीएन के पाला बदल पर प्रतिक्रिया में स्वामी प्रसाद मौर्या ने उन्हें सिर्फ पडरौना का नेता बता दिया।