कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा करने के लिए संघर्ष कर रही है: अजय कुमार लल्लू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने झंडारोहण किया गया और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि गणतंत्र दिवस के इस मौके पर हम एक बार फिर से संविधान की रक्षा करने का संकल्प लेते हैं। संविधान की मजबूती ही देश, प्रदेश और समाज को आगे बढ़ाएगी। कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा करने के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा अपनी अंतिम साँस तक हम समाज के गरीब, मजदूर, किसान, युवा की लड़ाई लड़ते रहेंगे। देश-प्रदेश के हर वंचित, शोषित तबके के साथ कांग्रेस पार्टी खड़ी हुई है। इस मदमस्त सत्ता से देश की रक्षा संविधान ही कर सकता है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी का हर सिपाही अपनी अंतिम साँस तक संविधान की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ता रहेगा।इस मौके पर पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष पूर्व विधायक श्री सतीश अजमानी, श्री पूर्व विधायक श्री श्याम किशोर शुक्ला , प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी प्रशासन योगेश दीक्षित, संगठन महासचिव श्री दिनेश सिंह, महासचिव शिव पाण्डेय, पूर्व प्रभारी प्रशासन अनूप गुप्ता, अरजी रजा, वीरेन्द्र मदान, जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश त्रिपाठी, सेवा दल के मुख्य संगठक प्रमोद पाण्डेय, आरटीआई चेयरमैन श्री पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता श्री हिलाल अहमद नकवी, श्री प्रदीप सिंह, प्रदीप कन्नौजिया, अभय पाण्डेय, राजेश सिंह काली अयूब सिद्दीकी, अमानुर रहमान, द्विजेन्द्र त्रिपाठी, ब्रिजेन्द्र सिंह, नरेश वाल्मीकि, शीला मिश्रा, सहित अन्य तमाम प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।