प्रेस से बोले अखिलेश: भाजपा कुछ भी कर सकती है

चुनाव डेस्क। शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में अखिलेश यादव ने जयंत चौधरी के साथ साझा प्रेसवार्ता की। अखिलेश ने सबसे पहले कहा कि उसका शुक्रिया जिसकी वजह से मैं यहां पहुंच पाया। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा कुछ भी कर सकती है। उन्होंने योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा कि उन्हें भाजपा ने ही वापस घर भेज दिया। पहले उन्होंने अयोध्या से टिकट मांगा फिर मथुरा से फिर प्रयागराज से लेकिन भाजपा ने उनकी ही नहीं मानी। दरअसल, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के जरिए आरोप लगाया था कि दिल्ली में उनके हेलिकॉप्टर को रोक लिया गया है और मुजफ्फरनगर के लिए उड़ान भरने की इजाजत नहीं दी जा रही है। हालांकि, आधे घंटे बाद उन्होंने एक अन्य ट्वीट के जरिए बताया कि उन्हें उड़ान की इजाजत मिल गई है। जयंत चौधरी ने कहा, “वह (भाजपा) पश्चिम उत्तर प्रदेश को जाट लैंड कहते हैं, हरियाणा को वे क्या मानते हैं? वह बस ध्रुवीकरण पैदा करना चाहते हैं। जातिगत आधार पर ध्रुवीकरण हो, धार्मिक आधार पर उन्माद फैले यह उनकी रणनीति है। मुझे वह खुश करके क्या हासिल कर रहे हैं।”