सपा ने जारी किया घोषणा पत्र: 22 के लिए 22 संकल्प

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी कर दिया है। 22 के लिए सपा ने 22 संकल्प का ऐलान करते हुए किसानों से लेकर नौजवानों तक के लिए कई बड़े और लुभावने वादे किए हैं। एक तरफ जहां किसानों को 2024 तक कर्ज मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है तो अखिलेश यादव ने कहा है कि यदि उनकी सरकार बनती है तो 12वीं वास स्टूडेंट्स को मुफ्त लैपटॉप दिया जाएगा। मुफ्त बिजली के साथ वाई-फाई जैसे वादे भी किए गए हैं। सपा के वचन पत्र में दो पहिया वाहन मालिकों को हर महीने एक लीटर पेट्रोल मुफ्त देने और किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिजनों को 25 लाख रुपए का मुआवजा देने और सांड़ की टक्कर से मरने वालों के परिजनों को 5 लाख रुपए का मुआवजा देने जैसी तमाम लोकलुभावन घोषणाएं शामिल हैं। अखिलेश ने पार्टी कार्यालय में घोषणा पत्र के मुख्य वादों का जिक्र करते हुए बताया कि सपा सरकार बनने पर किसानों की सभी फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदी जाएंगी। साथ ही गन्ना की खरीद का भुगतान 15 दिन में किया जाएगा। भाजपा की तर्ज पर सपा ने भी किसान कल्याण पर जोर देते हुए 10 हजार करोड़ रुपए के अलग कोष के रूप में ‘फार्मर रिवॉल्विंग फंड’ बनाने की घोषणा की। इस कोष का इस्तेमाल किसानों को चार साल के भीतर कर्जमुक्त बनाने में किया जाएगा। अखिलेश यादव ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए सपा सरकार बनने पर बालिका शक्षिा पर जोर दिया जाएगा। इसके लिए लड़कियों को ‘केजी से लेकर पीजी’ तक की शक्षिा पूरी तरह से मुफ्त दी जाएगी। सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। साथ ही गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले ‘बीपीएल परिवारों’ को साल में 2 सिलेंडर मुफ्त मिलेंगे। साथ ही समान कार्य के लिये समान वेतन के आधार पर महिलाओं को पुरुषों के समान वेतन मिलेगा।