प्रियंका बोलीं: महिलाओं का यह अधिकार क्या पहने क्या नहीं

नई दिल्ली। कर्नाटक के स्कूल और कॉलेजों में मुस्लिम लड़कियों के हिजाब पहनकर आने पर चल रहे विवाद के बीच प्रियंका गांधी ने टिप्पणी की है। कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर कहा कि चाहे बिकिनी हो या फिर घूंघट या फिर जीन्स, यह महिलाओं का अधिकार है कि वे क्या पहनना चाहती हैं। प्रियंका गांधी ने यूपी में कांग्रेस के लिए दिए अपने नारे ‘लडक़ी हूं लड़ सकती हूं’ का भी इसमें जिक्र किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि यह अधिकार भारत के संविधान की ओर से दिया गया है। महिलाओं का उत्पीडऩ बंद करें। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘बिकिनी हो, घूंघट हो, जीन्स या फिर हिजाब। यह महिलाओं का अधिकार है कि वे क्या पहनना चाहती हैं। उन्हें यह अधिकार संविधान की ओर से दिया गया है। महिलाओं का उत्पीडऩ बंद किया जाए।’