एमपी मनीष तिवारी नहीं छोड़ेंगे कांग्रेस

डेस्क। सीनियर नेता और सांसद मनीष तिवारी ने कांग्रेस छोडऩे की अटकलों को खारिज किया है। कांग्रेस पार्टी छोडऩे के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस पार्टी में किराएदार थोड़ी हैं, हम हिस्सेदार हैं। तिवारी ने कहा, “मैंने यह बात पहले भी कई बार कही है। हम कांग्रेस पार्टी में किराएदार थोड़ी हैं, हम हिस्सेदार हैं। अगर कोई धक्का देकर निकालेगा तो दूसरी बात है। मनीष तिवारी ने कहा कि जहां तक हमारा सवाल है, हमने जिंदगी के 40 साल इस पार्टी को दिए हैं। हमारे परिवार ने इस देश की एकता और अखंडता के लिए खून बहाया है। हम एक विचारात्मक सोच में विश्वास रखते हैं। ऐसे में अगर को धकेल के निकालना चाहे तो दूसरी बात है। इससे पहले बुधवार को लुधियाना में तिवारी ने पगड़ी को पंजाब की शान बताया था। उन्होंने कहा, ”पगड़ी पंजाब की शान है। इसलिए इसे पहनने पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।” इस बयान पर जहां कुछ कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वह मोदी और केजरीवाल का जिक्र कर रहे हैं, जो मंच पर पगड़ी पहनते हैं। वहीं यह भी कहा गया कि तिवारी प्रियंका गांधी पर कटाक्ष कर रहे हैं।