यूपी में 59 सीटों पर कल पड़ेंगे वोट

चुनाव डेस्क। यूपी में कल 16 जिलों में तीसरे चरण का मतदान होना है। ये जिले हैं- हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरय्या, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा। यूपी विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के प्रचार का शोर शुक्रवार की शाम छह बजे थम गया। इस बार के चुनाव के सबसे बड़े इस चरण के लिए वोटिंग रविवार को होगी। इस चरण में 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटें शामिल हैं। इनमें 13 सुरक्षित सीटें शामिल हैं। कुल 627 उम्मीदवार मैदान में हैं। शनिवार की शाम तक पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच जाएंगी। मतदान रविवार को होगा।