राउत यूपी में दहाड़े: बीजेपी को बताया ईस्ट इंडिया कंपनी

डेस्क । शिवसेना नेता संजय राउत ने उत्तर प्रदेश के डुमरियागंज में गुरुवार को योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शिवसेना की राजनीति कभी भी नफरत की नहीं रही। जरूर हमारे हाथों में हिंदुत्व का केसरिया और भगवा है, लेकिन हमारे साथ हिंदू, सिख, मुस्लिम, ईसाई भी हैं। राउत ने कहा कि किसके शरीर में किसका खून है, यह 10 मार्च को पता चलेगा। राउत ने कहा कि ये ईस्ट इंडिया कंपनी आपको 10 मार्च के बाद नहीं दिखेगी। यहां से वह हट गई है, समझ लो। यही परिवर्तन का माहौल रहा तो 2024 में यह ईस्ट इंडिया कंपनी दिल्ली से भी भाग जाएगी। वहीं, शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने कहा, “हमें लगा था कि उत्तर प्रदेश में विकास होने वाला है। यह कैसा बहुमत, जैसे कोई राजा को बहुमत दे, वैसा बहुमत भाजपा को उत्तर प्रदेश में मिला, लेकिन जो भी सपने दिखाए गए वह सपने, सपने ही रह गए सपनों का जुमला बन गया। सपने खरे नहीं उतरे।