कोरोना की फिर उछाल: सरकार ने चेताया

नई दिल्ली। भारत में गुरुवार को 6,561 नए मामले सामने आए लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि ये समय ढिलाई बरतने का नहीं है। मंत्रालय ने कहा कि दुनिया में हर दिन 15 लाख मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने प्रेस ब्रीफिंग मेंव बताया कि दुनिया के कई देशों में कोविड के मामलों में तेजी से उछाल आया है। यह दैनिक आधार पर बढ़ते मामलों को दर्शाता है। आज भी दुनिया में रोजाना करीब 15,00,000 मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्व के परिपेक्ष में देखें तो पिछले एक हफ्ते में हर दिन 15 लाख से अधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। विश्व में कोरोना की कुल संख्या 6 करोड़ 18 लाख है। लव अग्रवाल ने कहा, “अब कई देशों में भी कोविड के बड़े मामले सामने आ रहे हैं। कुछ देशों में, मामलों की गति में वृद्धि जारी है। मंत्रालय ने कहा कि भारत में कोविड के मामलों में भारी कमी देखी गई है। भारत में साप्ताहिक आधार पर औसतन लगभग 11,000 कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं। मामलों की संख्या में भारी कमी आई है। वैश्विक मामलों में से केवल 0.7त्न भारत में दर्ज किए जा रहे हैं।