नहीं हो सका प्रियंका का रोड शो

चुनाव डेस्क। यूपी में विधानसभा चुनाव के प्रचार का शोर खत्म हो चुका है। प्रचार खत्म होने से पहले वाराणसी में कांग्रेस ने दम दिखाने की तैयारी की थी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का रोडशो आयोजित किया गया था। लेकिन अंतिम समय में प्रियंका रोडशो में नहीं पहुंच सकीं।हालांकि कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी के रोडशो में शामिल नहीं होने पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आ सका है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह तरह की चर्चाएं चलने लगीं तो जिला प्रशासन की तरफ से एक स्पष्टीकरण जारी हुआ और अफवाहों को लेकर लोगों को चेताया गया।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को पीएम मोदी और अखिलेश यादव का रोडशो होने के बाद प्रियंका गांधी का भी रोडशो आयोजित करने का कार्यक्रम आननफानन बना। इसके लिए प्रशासन से अनुमति मांगी गई। कांग्रेस की तरफ से मीडिया को बताया गया कि शनिवार की दोपहर एक बजे से प्रियंका गांधी लंका से गोदौलिया तक रोडशो करेंगे। कांग्रेसियों ने इसकी तैयारियां भी शुरू कर दीं। बड़ी संख्या में कांग्रेसी पहुंच भी गए। इसी बीच सूचना आई कि रोडशो अब तीन बजे से होगा।