सीएम योगी ने यूके्रन से लौटे छात्रों से की मुलाकात: जाना हाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूक्रेन से लौटे छात्रों से मुलाकात की। सीएम ने अपने सरकारी आवास पर जानकारी के मुताबिक 50 छात्रों से मुलाकात कर यूक्रेन के हालातों के बारे जाना। रूस के हमले के बाद यूक्रेन के हालात बिगड़ गए थे। इसमें बड़ी संख्या में यूपी समेत कई राज्यों के छात्र यूक्रेन फंस गए थे। इस दौरान डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहे।इस मौके पर सीएम योगी यूक्रेन से लौटे छात्रों का स्वागत करते हुए कहा क ि2397 छात्र मेडिकल की पढ़ाई या अन्य कोर्स के यूक्रेन में थे। इसमें से अब तक 1400 बच्चों को सकुशल लाया जा चुका है। सीएम ने कहा क िबाकी जो हजार बच्चे बचे हैं, उनको लाने के लिए भारत सरकार प्रयास कर रही है। आज भी कुछ लोग आ रहे हैं। वहीं सीएम योगी ने छात्रों के परिजनों को भी इस मुश्किल की घड़ी में धैर्य बनाये रखकर सरकार की कार्रवाई को समर्थन करने के लिए सराहा। छात्रों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने बताया क िप्रधानमंत्री जी लगातार बैठकें कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने रूस के राष्ट्रपति और अन्य सम्बंधित से भी बातचीत किया है। सीएम ने कहा क ियूक्रेन से सटे जितने भी देश हैं इन सभी जगह जितने भी भारत के एम्बेसी है। वो सक्रिय रूप से सहयोग करने का कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा क ियूक्रेन में फंसे छात्रों को वापस लाने के लिये चार केंद्रीय मंत्री स्वयं वहां कैंप कर रहे हैं।